बिजलीकर्मियों ने जलमग्न क्षेत्र में खड़ी की 11 केवी लाइन

इंदौर: विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने अदम्य साहस दिखाया. उज्जैन जिले के जगोटी क्षेत्र में ग्रामीण और कृषि उपभोक्ताओं के लिए 11 केवी की नई लाइन स्थापित करने के दौरान कंपनी की टीम को जलमग्न इलाके में तैरकर काम करना पड़ा.

राधा स्वामी सत्संग स्थल के पास दो पोलों के बीच करीब 100 फीट क्षेत्र में बारिश का पानी भरा था, जो तलैया का रूप ले चुका था. इसके बावजूद इंजीनियर हेमंत चौहान के नेतृत्व में 18 कर्मचारियों की टीम ने करीब तीन घंटे तक लगातार मेहनत कर लाइन के तार सफलतापूर्वक खींचे और कसाव का कार्य पूरा किया.

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य अभियंता बीएल चौहान, अधीक्षण यंत्री विनोद मालवीय और कार्यपालन यंत्री रवि पाठक ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को उपभोक्ता सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए टीम की सराहना की है.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राज्यपाल को सौंपा समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047 विजन डॉक्युमेंट

Mon Nov 3 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047 विजन डॉक्युमेंट की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध राज्य बनाने […]

You May Like