​जीआरपी भोपाल का महा-एक्शन: मई में 70 लाख से ज्यादा का माल और 125 मोबाइल बरामद, 14 नाबालिगों को भी बचाया

भोपाल। ट्रेनों में हो रहे चोरी के अपराधों की रोकथाम को लेकर जीआरपी इकाई भोपाल ने मई महीने में लगभग सत्तर लाख चौंतीस हजार रूपये का सामान बरामद किया. जीआरपी की टीम ने इस दौरान 125 मोबाईल फोन भी जब्त किये.

जीआरपी के मुताबिक मोबाईल चोरी के प्रकरणों को क्षेत्रवार चिन्हित कर थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. मानीटरिंग के दौरान मई महीने में लगभग 125 मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता पाई गई. प्रतिमाह जीआरपी थानों में अपराध की द्रष्टि से 10 सर्वाधिक प्रभावित ट्रेनों की मानीटरिंग कर चैकिंग कराई गई. ऑपरेशन विशेष मुस्कान अभियान के दौरान 14 नाबालिगों को सकुशल तलाशा गया.

माह मई में किये गए कार्य

ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर जैवरात चोरी करने वाले आरोपी जीआरपी ग्वालियर (एनजी) की गिरफ्त में कुल 7 लाख 30 हजार रूपए का सामान बरामद किया. जीआरपी इटारसी को वाहन चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली. तीन शातिर चोरों से 16 मोटर साइकिलें की बरामद, जिसकी कुल कीमती 13 लाख 40 हजार रू. है. जीआरपी भोपाल ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 14.630 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमती 2 लाख 40 हजार रुपये को जब्त किया गया. ऑपरेशन विशेष मुस्कान अभियान के दौरान जीआरपी इटारसी ने नौ माह से गुम लडकी को तलाशा. जीआरपी भोपाल ने रेलवे स्टेशन से 2 वर्ष के लड़के का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया. ट्रेन में मोवाईल चोरी करने वाले बदमाश को जीआरपी ग्वालियर (बीजी) ने गिरफ्तार किया. आरोपीयो से कुल 4,82,652-/रू का सामान बरामद किया गया.

Next Post

​छोला मंदिर क्षेत्र में खुदकुशी: सोशल मीडिया पर शिवपुरी के युवक से बात करती थी युवती

Wed Jun 3 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर इलाके में एक युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी ली. पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एएसआई प्रेमनारायण ने बताया कि […]

You May Like