इंदौर मेट्रो रेल में पहली यात्रा महिलाओं ने की

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से वर्चुअल बटन दबाकर मेट्रो ट्रेन की शुरुआत की। इंदौर गांधीनगर ( देवी अहिल्या टर्मिनल ) पर केंद्रीय नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री टोखन साहू, प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो रवाना की।

प्रधानमंत्री और स्थानीय स्तर पर मंत्रियों और महापौर ने मैट्रो ट्रेन नंबर 5522 को रवाना किया। इसके बाद दूसरी ट्रेन में महिलाओं को यात्रा करने के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर कमिश्नर दीपाकसिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कलेक्टर आशीष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा, आईडीए सीईओ आर पी अहिरवार , एमपीईबी के शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशासन , पुलिस और निगम के अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

PM मोदी ने नवनिर्मित दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया

Sat May 31 , 2025
दतिया:पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। यहां से भोपाल-खजुराहो के लिए सप्ताह में 4 दिन उड़ान होगी। 72 सीटर विमान उतरने की क्षमता इस एयरपोर्ट की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दतिया एयरपोर्ट […]

You May Like