मम्मी बुला रही हैं..कहकर बुजुर्ग महिला को जाल में फंसाया, जेवर, नगदी लूटी

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में मम्मी बुला रही हैं कहकर बुजुर्ग महिला को शातिर बदमाशों ने जाल में फंसाया और सूनसान बाईपास पर ले जाकर डरा धमकाकर जेवरात सहित नकदी लूटकर फरार हो गए‌।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती रूकिया बाई चौधरी (75), निवासी चौधरी मोहल्ला ग्राम सूखा, माढ़ोताल बिजली का बिल जमा करने पाटन रोड करमेता स्थित बिजली ऑफिस आई थीं। बिल जमा करने के बाद वह घर लौटने के लिए मुख्य सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास रुके। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से कहा, माताराम, आपको हमारी मम्मी बुला रही हैं, वे आपको जानती हैं। महिला को लगा कि शायद कोई परिचित या रिश्तेदार होंगे। कम दिखाई देने के कारण वह उनकी बातों में आ गईं और बाइक पर बैठ गईं। आरोपी महिला को मदद के बहाने कटनी-नागपुर राजमार्ग की तरफ ले गए। पाटन बाईपास रोड के पास एक बिल्कुल सूनसान जगह पर बाइक रोककर बदमाशों ने महिला से पूछा, तुम्हारी चूड़ी कितनी हैं? जब महिला ने सवाल किया, तो बदमाश सीधे लूटपाट पर उतर आए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को डराते हुए कहा, बाई, अपने जेवर हमें दे दो। अगर चिल्लाई या कुछ बोली, तो जान से मार देंगे। धमकी से डरी महिला से बदमाशों ने जबरन नीचे सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल एक जोड़ी, वजन 6 तोला चांदी की चूड़ी वजन 5 तोला एक पर्स जिसमें 15 000 नगद, नातिन की छोटी पायल और चांदी की चेन थी लेकिन रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनाक्रम के मार्ग और बिजली ऑफिस के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हुलिए के आधार पर आरोपियों को दबोचा जा सके।

Next Post

अवैध रेत से लदा हाईवा जब्त, चालक गिरफ्तार 

Thu May 14 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने बीती रात घेराबंदी करते हुए रेत से ओवरलोड एक हाईवा को पकड़ा है। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को विसर्जन कुण्ड के पास दबोचा गया। पुलिस ने रेत सहित वाहन को जब्त कर चालक और वाहन मालिक दोनों के खिलाफ मामला […]

You May Like