कार चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

उज्जैन। बाइक सवार युवक को सोमवार मंगलवार रात तेज गति से आई कार ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान मंगलवार सुबह हो गई।नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर और मोती नगर के बीच बाइक सवार युवक को तेज गति से आ रही कार के चालक में कुचल दिया था। दुर्घटना स्थल से एंबुलेंस बाइक सवार को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों में उनसे मृत्यु घोषित कर दिया। उसके पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था बाइक नंबर से उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए। मंगलवार सुबह मृतक युवक की पहचान निलेश पिता अंतू सिंह निवासी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग इंदौर रोड के रूप में हुई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि निलेश मिस्त्री का काम करता था और रात में साइट पर जाने का बोलकर निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा। वही कर नंबर सामने आने के बाद चालक की तलाश शुरू की है।

Next Post

1 रात, 2 घर, 20 लाख की चोरी, 4 संदिग्ध दिखे

Tue Sep 23 , 2025
विदिशा, शहर के सिविल लाइन इलाके में एक ही रात में दो सूने आवासों को निशाना बनाकर लाखों रुपए चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है. दोनों ही घरों से करीब 20 लाख रुपए व नगदी की चोरी हुई.चोरी की वारदात की जानकारी मंगलवार की सुबह […]

You May Like