सिंगरौली : म.प्र. वुशू संघ द्वारा आयोजित 25वीं म.प्र. राज्य सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वुशू चैंपियनशिप टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में हुआ। प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य एवं एक रजत पदक हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में आकाश कुमार बीयार ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं अंजली कुमारी रॉव ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा जिला वुशू संघ के सचिव एवं कोच आशिक रसूल ने सिंगल वेपन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। सिंगरौली के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला वुशू संघ के अध्यक्ष एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सरिता शाह, नंदनी शाह समेत अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
