शातिर चोर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

जबलपुर। रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर आरोपी सत्यम को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद किए गए।

जीआरपी थाना प्रभारी। बलराम यादव ने बताया कि प्लेटफार्म नं.6 के इटारसी छोर पर घेराबंदी कर जीआरपी ने सत्यम कुचबंदिया पिता छोटेलाल कुचबंदिया 25 साल निवासी कुचबंदिया मोहल्ला जीआरपी लाईन के पीछे थाना घमापुर जबलपुर को पकड़ा।

पूछताछ में 9/10 माह पहले इटारसी से जबलपुर की ओर आने वाली ट्रेन में एक महिला का पर्स चोरी करना बताया और एक मोबाईल एवं एक छोटा पर्स जिसमें एक चैन सोने, एक मंगलसूत्र सोने का एवं एक जेंटस सोने की अंगूठी कुल कीमती 1, 23, 000 रुपये का मशरुका निकालकर पेश किया। आरोपी के जबलपुर शहर के थाना घमापुर, कोतवाली खमरिया, कैंट, ओमती, पनागर तथा जीआरपी थाना जबलपुर में चोरी लूट मारपीट अवैध शस्त्र एवं जिला बदर के 28 मामले दर्ज हैं।

Next Post

सड़क दुर्घटना में पिता, पुत्र और बेटी गंभीर रूप से घायल

Sat May 24 , 2025
मंडला। जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शनिवार की सुबह थाना बीजाडांडी अंतर्गत ग्राम मोईयानाला के समीप एक मोड़ पर हुए सड़क हादसे में पिता, पुत्र और बेटी बुरी तरह घायल हो गए। घटना में पिता और बेटी करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिनकी हालत गंभीर बताई जा […]

You May Like