बेगमगंज में सड़क की दुर्दशा को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन 

बेगमगंज। नगरीय क्षेत्र की 4 किमी की सड़क की दुर्दशा को लेकर आज अधिवक्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर मरम्मत कराने की मांग की है।

नगरीय क्षेत्र की सागर-भोपाल सड़क में जगह -जगह गहरे गड्ढे होने से आए दिन हो रही वाहन दुर्घटनाओं से चोटिल हो रहे लोगों की समस्या के मद्देनजर आज अधिवक्ताओं में संघ के उपाध्यक्ष किशोरी लाल चौरसिया , सहसचिव रवि नारायण रावत , कोषाध्यक्ष राजकुमार खरे, दामोदर प्रसाद चौबे , अजब सिंह , धीरेंद्र सिंह गौर , शैलेश जैन , राजेश यादव , विनय सिहं ठाकुर , राजेंद्र सिंह सोलंकी , विवेक श्रीवास्तव , गजेन्द्र सिंह ठाकुर , श्रीकृष्ण तिवारी , मेहरबान सिंह , सुरेश चंद्र नेमा , नरेंद्र भार्गव इत्यादि द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम सौरभ मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा ठेकेदार से नगरीय क्षेत्र में करीब 3 किमी मुख्य मार्ग सागर-भोपाल रोड़ का करीब 5 वर्ष पूर्व कराया गया था। घटिया निर्माण होने के कारण अब इस सड़क की हालत अत्यंत दयनीय स्थिति में होकर जगह – जगह गहरे – गहरे गड्ढे हो गए हैं और संधारण नहीं होने से रोड़ उखड़ चुका है। आवागमन में सभी को परेशानी हो रही है और आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में ही सड़क एवं दोनों ओर बनाई गई नालियों का घटिया निर्माण किया गया था।

नगरीय क्षेत्र की इस सड़क का पुनर्निर्माण 15 दिवस में कराए जाने का आग्रह करते हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस विकट समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

Next Post

Bhel में महिला कर्मियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में ‘विमेन इन पब्लिक सेक्टर’ (विप्स) के तत्वावधान में महिला कर्मचारियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु एक भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे संगठन में मौजूद विविध कला […]

You May Like