टीटीपी कमांडर ने पाक सेना प्रमुख को दी खुली चुनौती, ‘दम है तो खुद जंग के मैदान में आओ

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक नया वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना को असहज स्थिति में डाल दिया है। इस वीडियो में टीटीपी के शीर्ष कमांडर अहमद काजिम ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सीधे तौर पर चुनौती दी है। ₹10 करोड़ के इनामी काजिम ने भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “अगर आप मर्द हैं… तो आम सैनिकों को भेड़-बकरियों की तरह भेजने की जगह खुद मैदान में आओ।”

यह नया वीडियो 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में टीटीपी द्वारा किए गए एक हमले से संबंधित है। वीडियो में कमांडर अहमद काजिम ने दावा किया है कि इस एक हमले में पाकिस्तान के तकरीबन 22 फौजी मारे गए थे, जिनमें एक मेजर तैयब और एक कर्नल जुनैद भी शामिल थे। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने केवल 11 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी।

टीटीपी कमांडर अहमद काजिम ने वीडियो में जब्त किए गए वाहन के सामने खड़े होकर यह भी दावा किया कि उनके लड़ाकों ने हमले के दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद, 20 राइफलें, दो पिकअप वाहन और एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन कैमरा अपने कब्जे में ले लिया है। टीटीपी की यह खुली चुनौती पाकिस्तान के लिए बढ़ते आतंकवाद के खतरे और सेना के शीर्ष नेतृत्व को दी जा रही सीधी धमकियों को दर्शाती है।

Next Post

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी बैन से भड़के पुतिन, 'हम नहीं झुकेंगे'; ट्रंप को धमकी- यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल दी तो संबंध खत्म

Fri Oct 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: रूस की प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर अमेरिका के बैन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पुतिन ने कहा कि मॉस्को कभी भी वाशिंगटन या किसी अन्य देश के दबाव में नहीं आएगा और यह कदम “गलत” है, […]

You May Like