रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी बैन से भड़के पुतिन, ‘हम नहीं झुकेंगे’; ट्रंप को धमकी- यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल दी तो संबंध खत्म

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: रूस की प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर अमेरिका के बैन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पुतिन ने कहा कि मॉस्को कभी भी वाशिंगटन या किसी अन्य देश के दबाव में नहीं आएगा और यह कदम “गलत” है, जिसका रूस की आर्थिक स्थिति पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वैश्विक ऊर्जा संतुलन में गड़बड़ी से कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे अमेरिका को भी परेशानी होगी।

पुतिन ने इस रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया दी कि अमेरिका यूक्रेन को 3,000 किमी तक मारक टॉमहॉक मिसाइल देने पर विचार कर रहा है। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, और अगर अमेरिका ऐसा करता है तो रूस के सारे रिश्ते खत्म हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मिसाइलों को रूस पर प्रयोग किया गया तो उनका जवाब बेहद गंभीर और कठोर होगा।

पुतिन ने कहा कि कोई भी स्वाभिमानी देश दबाव में कोई फैसला नहीं करता और रूस का ऊर्जा क्षेत्र अब भी आत्मविश्वासी है। पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि रूस की सीमा में किसी भी तरह के आक्रमण का “बहुत गंभीर और कठोर” जवाब दिया जाएगा। अमेरिका का यह बैन रूस के युद्ध वित्तपोषण को रोकने के उद्देश्य से लगाया गया है।

Next Post

'अबकी बार मोदी सरकार' के रचयिता पीयूष पांडे का निधन, ओगिल्वी के दिग्गज ने Bajaj, Cadbury के यादगार कैम्पेन दिए

Fri Oct 24 , 2025
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: विज्ञापन और रचनात्मक दुनिया के दिग्गज, और कई यादगार कैम्पेन को जन्म देने वाले पीयूष पांडे का निधन हो गया है। उन्हें भारतीय विज्ञापन जगत में उनके बेमिसाल योगदान और ‘फ्रेम’ की दुनिया में क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पीयूष पांडे लंबे […]

You May Like