7 तक डीएसओ लॉगिन पर होगी खरीदी

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए शासन के निर्देश अनुसार 5 मई सोमवार को खरीदी पूरी हो चुकी है। लेकिन जिले में डीएसओ लॉगिन पर 7 मई तक खरीदी जारी रहेगी। जिसके लिए किसानों के अंतिम दिन तक जो विशेष अनुमति से स्लॉट बुक हुए हैं, उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। खाद्य नियंत्रक अधिकारी नुसरत बानो से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई तक जिले में 1 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है।
सोसायटी से आ रहे आवेदन
जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीदी तो शासन के निर्देशन में 5 मई तक ही निश्चित की गई थी, परंतु जिले में देर से शुरू हुई खरीदी को लेकर डीएसओ लॉगिन से गेहूं की खरीदी की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से स्लॉट बुकिंग के बाद एक दिन में जिन किसानों के स्लॉट बुक हुए हैं उनकी खरीदी पूरी नहीं हो पाई है। जिसकी जानकारी सोसायटी द्वारा जिला खाद्य कार्यालय में आवेदन दिया है कि उन्हें खरीदी के लिए समय दिया जाए, जिसके चलते अब 7 मई तक डीएसओ लॉगिन पर खरीदी की जाएगी।
जिसके स्लॉट बुक सिर्फ उनकी होगी तौल
मध्यप्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जो किसान 30 अप्रैल तक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं कर पाए थे। उनके लिए 5 मई को आखिरी मौका मिला था। किसानों को स्लॉट बुकिंग के बाद अंतिम दिन अपना गेहूं स्थानीय खरीदी केन्द्र पर लेकर जाना था, लेकिन उपार्जन केंद्र पर किसान की उपज की तौल और बिल जारी न होने पर किसानों को नोडल अधिकारी द्वारा टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

कारों में भिड़ंत, चार घायल

Tue May 6 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढागर में कारों में भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अमित पटेल 30 वर्ष निवासी ग्राम ताला देवरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बम्हौरी से अपनी कार में अपने परिवार पत्नी शशि पटेल, पुत्र बादल पटेल, साली पूजा पटेल एवं […]

You May Like