कारों में भिड़ंत, चार घायल

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढागर में कारों में भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अमित पटेल 30 वर्ष निवासी ग्राम ताला देवरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बम्हौरी से अपनी कार में अपने परिवार पत्नी शशि पटेल, पुत्र बादल पटेल, साली पूजा पटेल एवं पूजा का लडक़ा लव पटेल साढू भाई तुलसी राम के साथ अपने गांव ताला देवरी जा रहे थे।

सिध्दार्थ ढाबा बुढ़ागर मैन रोड क्रास करते समय जबलपुर तरफ से एक कार क्रमांक एमएच 32 ए एक्स 0609 का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आय़ा और उनकी कार में पीछे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे गाडी में बैठी पत्नी शशि पटेल, पुत्र बादल पटेल, साली पूजा पटेल एवं पूजा का लडक़ा लव पटेल को चोटे आ गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Next Post

दैवेभो कर्मियों के नियमितिकरण के लिये बनायें पॉलिसी

Tue May 6 , 2025
जबलपुर:हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया है कि कि 10 वर्ष से अधिक की सेवा देने वाले सभी दैवेभो को नियमितीकरण का लाभ देने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत पॉलिसी बनाएं। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मुख्य सचिव को इसके लिए एक स्क्रूटनी कमेटी बनाने के निर्देश दिये […]

You May Like