इंदौर: शहर में पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है. राजेंद्र नगर, बाणगंगा और चंदन नगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.राजेंद्र नगर पुलिस ने डी मार्ट के पीछे खाली मैदान से जितेंद्र निवासी दिग्विजय नगर मल्टी को पकड़ा, आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त किया.
पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की. इसी तरह बाणगंगा पुलिस ने भगतसिंह नगर रेलवे पटरी किनारे से राजकुमार अहिरवार निवासी गोविंदनगर को पकड़ा. उसके कब्जे से चाकू जब्त किया. वहीं चंदन नगर पुलिस ने जगदीशपुरी खाली मैदान सर्विस रोड से मोहम्मद निवासी बावन बंगला को पकड़ा. उसके कब्जे से चाकू जब्त किया है. तीनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर पूछताछ कर रही है.
