कोतवाली परिसर में भिड़े दो आरक्षक

सतना: सिटी कोतवाली थाना परिसर में दो आरक्षकों के बीच विवाद का मामला सामने आया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दोनों आरक्षक आपस में बहस करते और एक-दूसरे को धमकाते हुए दिखाई दिए। यह घटना 30 मई की रात की बताई गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली परिसर में पदस्थ आरक्षक लाखन और आरक्षक देवेंद्र सिंह किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को चेतावनी भी देने लगे। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद एक अन्य आरक्षक ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। हालांकि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार किसी कार्य से सम्बंधित मतभेद और उसकी वजह से आपसी नाराजगी के मामले ने तूल पकड़ लिया। लेकिन उक्त घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के पास पहुंची उन्होंने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले की जांच सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी दी गई है।

Next Post

RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’

Tue Jun 2 , 2026
आईपीएल 2026 फाइनल में अंपायर पर आइस बैग फेंकने के कारण आरसीबी के टिम डेविड पर 50% जुर्माना लगा और वह आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। रजत पाटीदार ने कप्तानी में रचा इतिहास। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का […]

You May Like