प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने ली तिरंगा यात्रा को लेकर अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

दमोह: जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने दमोह के सर्किट हाउस में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली।बैठक में मंत्री लखन पटेल, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे), वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, रामकृष्ण कुसमरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में प्रभारी मंत्री ने तिरंगा यात्रा के रूट, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और देशभक्ति का माहौल बनाया जाए।

Next Post

कार के एक्सीडेंट का पैसा मांगकर युवक को पीटा

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर:किराए की कार के एक्सीडेंट के नाम पर अतिरिक्त रुपए मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोपियों ने पहले पैसों को लेकर विवाद किया और बाद में साथियों को बुलाकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. भंवरकुआं पुलिस को चितावद में रहने वाले कुनाल सूर्यवंशी ने […]

You May Like