ग्वालियर: महिला और तीन साल की बेटी जिंदा जल गईं। सुबह महिला का पति से विवाद हुआ था और आज देर रात मां ने बेटी के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने लपटें देखीं, तो पुलिस को सूचना दी। घटना डबरा के सिमरिया ताल गांव में बुधवार देर रात की है। पुलिस जांच में जुटी है।
