दतिया: प्रशासन ने मूर्ति कलाकारों के घरों पर छापा मारा तो पीओपी से बनती मिली गणेश प्रतिमाएं। रोक के बाद भी भारी मात्रा में पीओपी से गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही थीं।प्रशासन ने मुड़ियन का कुआं के पास मूर्तिकारों के घर से पीओपी की मूर्तियां जब्त की।
बड़ी मात्रा में घरों में छिपाकर मूर्तियां रखी गई थी। जानकारी मिलने पर एसडीएम संतोष तिवारी ने कार्रवाई की। पीओपी पर प्रतिबंध होने के बाद भी शहर में मूर्तियां बनती मिली। उक्त कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बृजमोहन आर्य सहित नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
