
सिंगरौली । ननि आयुक्त सविता प्रधान ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर नगर निगम क्षेत्र में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का तत्परता के साथ निराकरण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल, स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।
आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर उनका स्टरलाइजेशन कराएं। उन्होंने राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में ट्रैक निर्माण, घास एवं लेवलिंग का कार्य व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नगरीय क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए काउ कैचर की संख्या बढ़ाने तथा स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव के लिए के्रन की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त आरपी बैस अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
