
सिंगरौली । सोमवार की अल सुबह से ही बैढ़न अंचल में आसमान में काले बादल मड़रा रहे थे, हालांकि इस दौरान ओस जैसे बूंदे बीच-बीच में टपक रही थी। जबकि देवसर-चितरंगी क्षेत्र में बारिश होती रही। दरअसल जिले में देवसर-चितरंगी व सरई इलाके में इन्द्र देवता मेहरवान है।
किंतु बैढ़न व आसपास के गांवों में बारिश थमी हुई है, केवल काले बादल मड़रा रहे हैं। सोमवार को भी इसी तरह का नजारा आसमान में दिखा। बीच-बीच में बारिश की फुहारें होती रहीं।
