रियल ‘चक दे इंडिया’ कहानी के सूत्रधार अमोल मजूमदार; महिला विश्वकप 2025 विजेता टीम इंडिया को मिला रियल ‘कबीर खान’, सपना हुआ पूरा

नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: साल 2007 में आई फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की कहानी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने हकीकत में बदल दिया है। उन्होंने टीम की सोच, रणनीति और आत्मविश्वास में क्रांतिकारी बदलाव लाकर भारत को पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया है। मजूमदार ने टीम इंडिया को जीत दिलाकर एक रियल ‘कबीर खान’ जैसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद महिला विश्वकप 2025 में एक सच्ची ‘चक दे इंडिया’ जैसी कहानी बनी।

अमोल मजूमदार का क्रिकेट करियर असाधारण प्रतिभा से भरा था, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में 11,000 से अधिक रन बनाने के बावजूद, उनका अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का सपना अधूरा रह गया। लेकिन, 50 साल की उम्र में ही सही, मजूमदार ने भारत को विश्व विजेता बनाकर अपना सपना पूरा किया। 50 साल और 357 दिन की उम्र में उन्होंने टीम इंडिया को विश्व कप जिताकर वह कर दिखाया, जो लाखों खिलाड़ियों का सपना होता है।

क्रिकेट से संन्यास के बाद अमोल मजूमदार ने कोचिंग को चुना। इंडिया अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ काम करने के बाद, साल 2023 में बीसीसीआई ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया। उनके कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही टीम की मानसिकता में बड़ा बदलाव देखने को मिला। मजूमदार की दो साल की मेहनत और दूरदर्शी योजना का नतीजा रहा कि भारतीय महिला टीम ने 2025 में इतिहास रच दिया।

Next Post

अमेरिका में एक माह से शटडाउन का बुरा असर; ढाई हजार से अधिक उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

Tue Nov 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: अमेरिका में एक महीने से अधिक समय से जारी सरकारी शटडाउन का असर अब हवाई अड्डों पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। कर्मचारियों की कमी के कारण उड़ानों में विलंब और सुरक्षा जाँच की लंबी लाइनें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार दोपहर तक देश […]

You May Like