इटारसी: सबस्टेशन का रिनोवेशन: आज पांच घंटे इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

इटारसी। आज 28 मई को पांच घंटे सब स्टेशन रिनोवेशन कार्य के चलते पांच फीडर पर बिजली सप्लाई नहीं मिलेगी। बिजली कार्यालय के अनुसार बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, 11 केवी टाऊन फीडर, 11 केवी आवाम नगर, 11 केवी न्यास फीडर, 11 केवी धोखेड़ा फीडर की विद्युत आपूर्ति सबस्टेशन रिनोवेशन कार्य के चलते बंद रहेगी।
इस दौरान बंगाली कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया खेड़ा, चर्च वाला एरिया माता पुरा बंगाली कालोनी, संपूर्ण मार्केट एरिया, नेहरूगंज, पीपल मोहल्ला, दक्षिण बंगलिया, अवाम नगर, साईंनाथ बेकरी वाला एरिया, संतोष चौरे वाली कालोनी, न्यू गरीबी लाइन, न्यास कालोनी, विष्णु नगर कालोनी, धोखेड़ा पंप की सप्लाई प्रभावित रहेगी। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है.

Next Post

भव्यता से मनेगी कल महाराणा प्रताप की जयंती

Wed May 28 , 2025
सीहोर। महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल जंयती समारोह दिव्य और भव्य रूप से मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जंयती समारोह 29 मई को कृष्णा सेलिब्रेसन गार्डन में दोपहर 2 बजे दिव्य और भव्य रूप से आयोजित किया […]

You May Like