सीहोर। महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल जंयती समारोह दिव्य और भव्य रूप से मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जंयती समारोह 29 मई को कृष्णा सेलिब्रेसन गार्डन में दोपहर 2 बजे दिव्य और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा.
इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन, धर्म के लिए उनका संघर्ष और मुगलों के विरुद्ध उनकी सफलता पर भाषण और 1857 के भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में राजपूतों के योगदान, बलिदान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
भव्यता से मनेगी कल महाराणा प्रताप की जयंती
