डेढ़ लाख नगद समेत जेवरात चोरी

जबलपुर । चरगवां थाना अंतर्गत बिजौरी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ लाख रूपए नगद समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम सुरेश राय 46 वर्ष निवासी बिजौरी चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे किसान है। सुबह लगभग 11-30 बजे पत्नी सविता राय के साथ घर की सटर में ताला लगाकर मोटर सायकल से धरमपुरा तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बेटा मोनू राय मंडी जबलपुर अनाज बेचने गया था घर पर कोई नहीं था, दोपहर लगभग 12-10 बजे बेटे ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है, वह पत्नी के साथ घर वापस आया, सटर बंद थी ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा आलमारी का दरवाजा खुला था एवं लाकर का लॉक टूटा था जिसमें रखे नगदी 1 लाख 50 हजार रूपये, सोने चांदी के जेवरात गायब थे ।

Next Post

रास्ता भटके पश्चिम बंगाल के युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Tue Nov 3 , 2026
जबलपुर। पश्चिम बंगाल से भटककर आए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को बरगी पुलिस ने सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है । टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11:44 बजे सुकरी निवासी तोपन्स भाईराम ने पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात […]

You May Like