भोपाल , 29 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ऐशबाग इलाके के निवासी शकील अहमद (35) ने कल रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबियत बिगडने पर परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक का आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है।
Next Post
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
Sat Mar 29 , 2025
भोपाल, 29 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………34.5……..16.8 इंदौर …………. 34.3……..19.6 ग्वालियर……….33.2……..17.4 जबलपुर………..35.0……..17.4 रीवा ……………34.2……..20.0 सतना ………….34.9……..17.6 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like
-
2 months ago
जल संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाना जरूरी: मुर्मु
-
11 months ago
गोंदवाली में 16 हजार टन कोयला जब्त
