डोल ग्यारस पर्व धूमधाम से मनाया गया, फूलों से सजे विमान में बैठे भगवान

सीहोर। जिलेभर में बुधवार को डोल ग्यारस का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. विभिन्न मंदिरों से फूलों से सजे विमानों में विराजमान भगवान नगर भ्रमण पर निकले और जल विहार कर पुनः मंदिरों में विराजमान हुए.

बुधनी में मौनी बाबा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण को डोल में विराजित कर नगर भ्रमण निकाला गया. मार्गभर भक्तों ने हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए. इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

शाहगंज में भी डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. यहां श्रीराम जानकी मंदिर से चल समारोह निकला, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए नई बस्ती स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तक पहुंचा. विमान में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई. चल समारोह में भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए, वहीं छोटे मंदिर, पुरानी बस्ती और जगदीश मंदिर से भी डोल निकाले गए.

 

Next Post

एक साल से फरार हत्या का आरोपी प्रेमी इंदौर में दबोचा

Thu Sep 4 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने देर रात देवास नाके से एक साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया. आरोपी को मुंबाई के ठाणे के शांतिनगर में प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या करने के बाद से लगातार फरारी काट रहा था. उसकी गिरफ्तारी के बाद अब मामले […]

You May Like