मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और एक “बहुआयामी व्यक्तित्व” के रूप में याद किया।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई और और 1947 के बाद भारत की प्रगति में भी योगदान दिया।”
श्री मोदी ने डॉ. लोहिया के बौद्धिक और वैचारिक योगदानों को भी रेखांकित किया, विशेष रूप से समानता और समावेश के लिए उनके समर्थन को।उन्होंने लिखा, “वे एक उत्कृष्ट विचारक और सामाजिक न्याय की सबसे प्रमुख आवाज़ों में से एक थे। गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है।”
प्रधानमंत्री ने शासन और लैंगिक समानता पर लोहिया के प्रगतिशील विचारों पर भी ज़ोर दिया।
श्री मोदी ने कहा, “लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी उतने ही उल्लेखनीय हैं।”

Next Post

योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज: निजी बिजनेस पार्क योजना समेत 23 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mon Mar 23 , 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में कुल 23 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें ‘उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025’ को मंजूरी मिल सकती है।सूत्रों के अनुसार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास […]

You May Like