2,996 विद्यालय के नए भवनों तथा उनमें 16,440 कक्षाओं का होगा निर्माण: सम्राट चौधरी

बैठक में शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्थाई कैंपस का डिजाइन प्लान, साईट प्लान, फ्लोर प्लान सहित निमार्ण हेतु भूमि की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन महाविद्यालयों के स्थायी कैंपस का निर्माण आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। प्रस्तावित नए डिग्री महाविद्यालयों में क्लास रूम, केमिस्ट्री लैब, लेक्चर थिएटर, साइंस ब्लॉक, कंप्यूटर लैब, जूलॉजी लैब, आर्ट ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, किचेन तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि 15 जुलाई 2026 को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरूआत करायी गयी है, जिससे बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। गुणवत्तापूर्ण तथा उच्च शिक्षा के व्यापक विस्तार से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के स्थाई कैंपस का निर्माण जल्द से जल्द कराने के लिये कार्य करें। भविष्य को ध्यान में रखते हुये स्थाई कैंपस का मॉडर्न डिजाइन तैयार करें, इसमें जी0 5 भवन के निर्माण का भी विकल्प रखें। सभी जिलों में स्थाई कैंपस के निर्माण हेतु भूमि के चयन में ऐसे स्थल को प्राथमिकता दी जाये जो प्रखंड मुख्यालय के नजदीक हो। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में विद्यालय भवनों के निर्माण की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 2,996 विद्यालय के नए भवनों तथा उनमें कुल 16,440 कक्षाओं के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, शिक्षा तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अभिषेक पलासिया सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Next Post

डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध व अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति

Thu Oct 22 , 2026
बड़वानी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में 22 अक्टूबर को एसपी पद्मविलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था, शासन की गाईडलाईन के अनुसार डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, सीएम हैल्पलाईन शिकायतों का […]

You May Like