24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, माल बरामद

रेहटी। पुलिस ने नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से 8, 500 नकद, व ज्वैलरी बरामद की गई. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार बताई जाती है. गत दिवस फरियादी जोगेश यादव निवासी पथोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दादी के घर का सामान बिखरा हुआ मिला तथा पेटी से जेवरात और 9 हजार रुपए गायब थे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. मुखबिर की सूचना पर संदेही विजय कीर निवासी ग्राम पथोड़ा से पूछताछ की. आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 8,500 नकद, चार चांदी के कड़े एवं एक चांदी की चेन बरामद किए हैं.

Next Post

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने दुबे

Mon Jul 6 , 2026
रेहटी। क्षेत्र के युवा नेता अनिरुद्ध दुबे को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. नवनियुक्त महासचिव दुबे ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में किसान कांग्रेस को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा. अनिरुद्ध […]

You May Like