होटल के कमरे से नगदी व सोने की अंगूठियां चोरी

इंदौर:किशनगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे यात्री के कमरे को अज्ञात चोर ने निशाना बनाते हुए नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि 39 वर्षीय फरियादी अमित शिवहरे निवासी इलेक्जर गार्डन, न्यू जेल बायपास रोड, करोंद (भोपाल) घटना के समय ग्राम पिगडम्बर स्थित ‘द ग्रेंड पैलेस’ होटल में ठहरे हुए थे.

रात करीब 1 बजे अज्ञात आरोपी कमरे में घुसा और वहां रखी नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गया. चोरी गए सामान में करीब 30 हजार रुपए नगद और बॉक्स में रखी तीन पुरानी सोने की अंगूठियां शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है. किशनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा होटल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

बंसिया गांव के पास तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

Thu Mar 26 , 2026
चंदला: बंसिया गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों में भय का वातावरण है और लोग सतर्कता बरतने को मजबूर हैं।सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने […]

You May Like