चंदला: बंसिया गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों में भय का वातावरण है और लोग सतर्कता बरतने को मजबूर हैं।सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर न निकलें और अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें।
वन विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं तेंदुए की गतिविधि दिखाई दे या कोई संदिग्ध हरकत नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। फिलहाल वन विभाग क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और तेंदुए की तलाश जारी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Next Post
पंजाब सरकार वास्तविक मुद्दों को हल करने में पूरी तरह विफल: भाजपा
Thu Mar 26 , 2026
चंडीगढ़, 26 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे ‘सिद्धांतविहीन और सुविधा-आधारित शासन’ करार दिया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने गुरुवार को कहा कि सरकार जनता के वास्तविक […]

You May Like
-
10 months ago
प्रजापति समाज बनाएगा राजा दक्ष का चबूतरा
-
9 months ago
आज से शहनाई शुरू, बाल विवाह करने पर कार्यवाही