शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की तलाश में पुलिस

भोपाल। कोलार थाने में एक 29 वर्षीय महिला ने अपनी पहचान के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक महिला कोलार इलाके में किराए के घर में रहती है. चार साल पहले उसकी मुलाकात मिथुन बाल्मिक के साथ हुई थी. मिथुन से हुई मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई. आरोपी ने महिला से शादी करने का भी वादा किया. महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकरा गया. महिला ने इससे पहले रातीबड़ थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. दोनों के बीच राजीनामा होने के बाद केस वापस हो चुका था और दोनों साथ में रहने लगे थे. पीड़िता का आरोप है कि मिथुन से जब वह फिर से शादी की बात करने लगी, तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी. पीड़िता ने इसके बाद कोलार थाने पहुंचकर मिथुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है. फरार आरोपी की तलाश में कोलार पुलिस जुटी है.

Next Post

भोपाल पुलिस कमिश्नर का MANIT के विद्यार्थियों को मंत्र: साइबर अपराध बड़ी चुनौती, अनुशासन से ही सुरक्षा संभव

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। मैनिट कैम्पस में “सेफर इंटरनेट-डे” मंगलवार को सायबर क्राइम और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार, विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला और मैनिट के डायरेक्टर केके शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त […]

You May Like