मवेशियों का नही हुआ इंतजाम, अन्नदाता परेशान

सिंगरौली: जिले में घूमंतु मवेशियों की समस्या ने किसानों की नींद उड़ा दी है। खरीफ फसल जैसे ही लहलहाने लगती है, मवेशी झुंड बनाकर खेतों को चट कर जाते हैं। लगातार बारिश से पहले ही बुआई प्रभावित हुई और अब मवेशियों के हमले ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। धान की रोपाई के अलावा कुछ जगह अरहर जैसी फसलें बोई गईं, लेकिन उन्हें भी नुकसान हो रहा है।

ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बनी गौशालाएं कागजों में ही सिमटकर रह गई हैं। आरोप है कि पंचायतें मवेशियों को गौशाला में रखने के बजाय खुले छोड़ देती हैं। किसानों का कहना है कि अब उन्हें रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। मवेशियों की बढ़ती समस्या से किसान सरकार को कोस रहे हैं।

Next Post

UPI App से मिलेगा लोन

Mon Aug 18 , 2025
अगर आप भी छोटी अमाउंट में लोन लेना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक अहम जानकारी सामने आ रही है। अब आप UPI की मदद से छोटी अमाउंट का लोन ले सकते हैं। RBI ने भी इसे मंजूरी दे दी हैं। छोटी अमाउंट का लोन लेने वालों के लिए […]

You May Like