नवविवाहिता की मौत पर तीन घंटे हाईवे पर चक्काजाम, टेंट लगाकर धरने पर बैठा मायका पक्ष

जबलपुर। नवविाहिता की संदिग्ध मौत के विरोध में मायका पक्ष गुरुवार को कटंगी-पाटन मार्ग पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गया और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गया । करीब तीन घंटे तक हाइवे पर धरना प्रदर्शन चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पर पहुंच गए और आक्रोशित परिजनों समझाइश दी जिसके बाद परिजन माने और प्रदर्शन समाप्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक कैमोरी कटंगी निवासी पूजा साहू की शादी 6 फरवरी को लार्डगंज थाना क्षेत्र निवासी निखिल साहू से हुई थी। 19 फरवरी को पूजा अपने पति, सास, ससुर और ननद के साथ उज्जैन गई थी। 20 फरवरी को उज्जैन में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। 21 फरवरी की सुबह उज्जैन से लौटते वक्त पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले की शिकायत पीडि़त परिवार ने पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी साथ ही कार्रवाई की मांग की थी। गुरूवार को परिजनों ने कटंगी-पाटन मार्ग पर टेंट लगाया और कार्रवाई न होने से गुस्से में आकर धरने पर बैठ गए । परिजनों का कहना है कि शादी के समय दहेज के रूप में चार लाख रुपये दिए गए थे और बाकी छह लाख रुपये बाद में देने की बात तय हुई थी। दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी को प्रताडि़त किया जा रहा था। उन्हें ने महिला की मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया है। कार्रवाई होने के चलते उन्होंने चक्काजाम किया ।

तेंदूखेड़ा पुलिस कर रही है जांच

टीआई पूजा उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाइश दी। परिजनों को बताया कि महिला की मौत तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर में रास्ते में मौत हुई थी। मायका जरूर उनके थाना अंतर्गत आता है लेकिन घटना क्षेत्र तेंंदूखेड़ा है और वहां की पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन माने और प्रदर्शन समाप्त किया ।

Next Post

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: रसोई गैस एंव पेट्रोल लेने मची होड़

Thu Mar 12 , 2026
सीधी। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान और अमेरिका व इजराइल के बीच चल रहे युद्ध एवं बढ़ते तनाव का असर अब दिखने लगा है। अफवाहों के चलते लोगों का हुजूम रसोई गैस लेने एवं पेट्रोल पम्पों में उमडऩे लगा है। हालांकि सीधी जिले में रसोई गैस एवं पेट्रोल की आपूर्ति […]

You May Like