विदिशा। विदिशा के हाईवे बायपास रोड स्थित संगम विहार कॉलोनी के कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनाइजर संजीव गुप्ता के मुताबिक, निखिल यादव अपने चार साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर ऑफिस पहुंचे और टीवी, कैमरे, टेबल व कांच के सामान में तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनाइजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही कार्यालय की दराज में रखे साढ़े तीन लाख रुपए और कैमरे का डीवीआर भी आरोपी अपने साथ ले गए।
कॉलोनाइजर का कहना है कि एक दिन पहले आरोपियों को कॉलोनी परिसर में शराब पीने से रोका गया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। अगले दिन हुई इस घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
