आलीराजपुर। जिला मुख्यालय पर संत रविदास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस सौगात पर अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और आभार जताया। भवन बनने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विवाह, सामाजिक सम्मेलनों और अन्य आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। इससे निजी मैरिज गार्डन और अन्य स्थानों पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
Next Post
मझौली में चेकडैम में डूबने से युवक की मौत
Thu Nov 5 , 2026
सीधी। महान नदी में बने चेकडैम में स्नान करने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मझौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 6 […]
