
सीधी। महान नदी में बने चेकडैम में स्नान करने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मझौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 6 निवासी नंदलाल केवट पिता स्वर्गीय लालमणि केवट उम्र 38 वर्ष घर के पास महान नदी में बने चेकडैम में नहाने गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिसल कर गिर गया और चोट लग जाने के कारण पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब उसकी चाची नहाने गई और शव को पानी में देखा तो घर आकर घटना की जानकारी दी।
