जाम का झाम: ज्योति टाकीज से बोर्ड ऑफिस मार्ग बंद, नाला निर्माण के कारण चेतक ब्रिज से आने वाले वाहनों के लिए नया रूट

नीरज मिश्रा

भोपाल। ज्योति टाकीज चौराहे पर बोर्ड आफिस की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले के निर्माण कार्य के चलते आवागमन पूरी तरह से बंद किया गया है. जबकि बोर्ड आफिस से ज्योति चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया है. करीब दो माह से बोर्ड आफिस से ज्योति टॉकीज की तरफ आने वाले मार्ग को बंद किया गया था, वहीं बीते करीब चार दिन से ज्योति टाकीज से बोर्ड आफिस की तरफ जाने वाले मार्ग को भी पूरी तरह से बंद किया गया है. इससे चेतक ब्रिज से आने जाने वाले भारी और हल्के वाहन हिरदाराम कॉम्प्लेक्स के सामने वाले तिराहे से होकर डीबी माल चौराहे की तरफ जा रहे हैं.

एमपी नगर में देर शाम के समय ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है. इससे चेतक ब्रिज से डीबी माल चौराहे के बीच सड़क पर कई बार देर तक जाम की स्थिति भी हर रोज बन रही है. वाहनों का रुट डायवर्सन होने से आवागमन में राहगीरों के साथ ही दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है. इसके साथ ही ज्योति टाकीज चौराहे पर एफओबी के नीचे फूल बेचने वाले अस्थाई दुकानदारों की ग्राहकी पर इसका असर पड़ रहा है. इन दुकानदारों ने अब अपनी दुकानें चौराहे के पास लगे बैरिकेट के पास लगाई है. दुकानदारों का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य भी जरूरी है.

एमपी नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारी ने बताया कि चौराहे पर नाले का निर्माण कार्य होने से वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है. चेतक ब्रिज से डीबी माल की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक दबाव न बने इसका पूरा ख्याल रखा गया है. अधिकारी का कहना है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. ट्रैफिक का दबाव बनते ही इसे क्लियर कराया जा रहा है.

चेतक ब्रिज से आने जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. ट्रफिक पुलिस व्यवस्था में लगी है. जाम की स्थिति नहीं बन रही है. पुलिसकर्मियों की तैनाती बनी है.

मिलन जैन, एसीपी ट्रैफिक जोन-2

Next Post

सिंधिया आज असम के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, गुवाहाटी पहुंचे

Tue May 12 , 2026
ग्वालियर: केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 12 मई को असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे गुवाहाटी में आयोजित होने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री आज रात्रि गुवाहाटी पहुंच […]

You May Like