दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया उम्मीदवार

भोपाल। कांग्रेस ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने ऐसे चेहरे पर दांव लगाया है, जिसकी क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़ और लंबे समय से सक्रिय मौजूदगी रही है।

घनश्याम सिंह दो बार दतिया से विधायक रह चुके हैं। उनका संबंध तत्कालीन दतिया राजघराने से भी रहा है, जिससे क्षेत्र में उनकी अलग पहचान मानी जाती है। वे शांत, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के साथ-साथ लगातार जनसंपर्क बनाए रखने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं।

कांग्रेस का मानना है कि घनश्याम सिंह के अनुभव, संगठन पर पकड़ और क्षेत्र में सक्रियता का लाभ पार्टी को उपचुनाव में मिल सकता है। उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही दतिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और रोचक होने की संभावना बढ़ गई है।

Next Post

भोपाल में बड़ा खुलासा! एक्सपायरी डेट मिटाकर बेचा जा रहा था खाद्य सामान, FSSAI ने फर्म का लाइसेंस किया सस्पेंड

Sat Jul 11 , 2026
भोपाल। साप्ताहिक बाजारों में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर करोंद-भानपुर इलाके में छापेमारी कर मैसर्स राइजर इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड का FSSAI पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच के दौरान टीम […]

You May Like