पार्सलों में छुपाकर ले जाई जा रही 2 लाख की शराब पकड़ी

इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पार्सलों के बीच छुपाकर ले जाई जा रही 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से करीब 2 लाख रुपए की शराब और लगभग 27 लाख रुपए कीमत का आईशर ट्रक जब्त किया है. जप्त मशरूका की कीमत करीब 29 लाख रुपए आंकी गई है.

डीसीपी जोन 4 सुनील मेहता ने बताया कि मंगलवार 16 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जीजे 38 टीए 7672 नंबर का आईशर ट्रक फूटी कोठी ब्रिज की ओर से चंदन नगर तरफ आ रहा है, जिसमें पार्सलों के बीच अवैध शराब छुपाकर ले जाई जा रही है. सूचना पर पुलिस ने आस्था हॉस्पिटल के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली. तलाशी में पार्सलों के बीच छुपाकर रखी गई शराब की पेटियां मिलीं. पेटियां खोलने पर मैजिक मोमेंट और बेकपाइपर ब्रांड की शराब के मर्टर पाए.
पुलिस ने मौके से चालक इरफान उम्र 33 साल, निवासी मऊ, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया. जप्त शराब में 8 पेटी मैजिक मोमेंट और 4 पेटी बेकपाइपर शामिल है, 108 बल्क लीटर शराब बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है

Next Post

फ्रांस ने विश्वकप के अपने शुरुआती मैच में सेनेगल को 3-1 से हराया

Wed Jun 17 , 2026
ईस्ट रदरफोर्ड, 17 जून (वार्ता) कप्तान किलियन एमबाप्पे दो शानदार गोलों की बदौलत फ्रांस ने यहां खेले गये ग्रुप मुकाबले में सेनेगल पर 3-1 की जीत के साथ विश्वकप वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की। मेटलाइफ स्टेडियम में बुधवार को खेले गये मुकाबले में कप्तान किलियन एमबाप्पे […]

You May Like