
सागर। शहर के संजय ड्राइव रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास आज सबेरे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई।
प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
