उच्च न्यायालय के वकील पर जानलेवा हमला

प्रयागराज,04 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर उन पर गोली मारने का मामला आया है। घायल वकील को इलाहाबाद के स्वरूप रानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी घायल वकील का रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से दोनों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। पीड़ित की तरफ से शिवकुटी थाने में तहरीर दे दी गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

जनता को दफ्तरों के नाम बदलने से ज़्यादा अच्छे काम से मतलब है : उमर

Thu Dec 4 , 2025
श्रीनगर, 04 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ और राजभवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए गुरुवार को कहा कि जनता को दफ्तरों के नाम बदलने से ज़्यादा अच्छे काम से मतलब […]

You May Like