मासूम बच्चो के साथ महिला ने फांसी लगाई

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैनाई मे एक महिला ने दो बच्चो के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कारण स्पष्ट नही हो सका है। रहली थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मैनाई निवासी राजेश लोधी अपने भाई के साथ खेत पर कल गुरुवार को सिचाई करने गया था। जब रात को खेत से भाई के साथ ही वापस घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी रचना उम्र 28 वर्ष और ऋषभ उम्र 5 वर्ष तथा राम उम्र दो साल के शव घर मे फंदे से लटके है। जिसकी सूचना उसने भाई को दी और तीनो की रस्सी काटकर नीचे उतारा। तब तक तीनो की मौत हो चुकी थी । परिजनो ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रहली भेज दिए गए। आज शुक्रवार को तीनो शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिए गए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। पुलिस के अनुसार राजेश लोधी तीन भाई है और सब मैनाई मे आसपास रहते है।

Next Post

बीएमसी में HbA1c मशीन का शुभारंभ: मधुमेह की जाँच अब होगी आसान

Fri Dec 26 , 2025
सागर। बीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए आज मधुमेह (Diabetes) की सटीक जाँच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण HbA1c मशीन का शुभारंभ किया। इस मशीन के आने से अब मरीजों को पिछले दो – तीन महीनों के औसत शुगर लेवल की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जो बीमारी के सही […]

You May Like