नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की कीमतों में तेजी रही जबकि गेहूं में नरमी का रुख रहा। खाद्य तेलों, दालों और चीनी के दाम भी टूट गये।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 26 रुपये बढ़कर 3,776.83 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,848.96 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी 14 रुपये टूटकर 3,312.11 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।
तेलों में आज मंदी का रुख रहा। सरसों तेल औसतन 65 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल में 328 रुपये और सोया तेल में 17 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी। सूरजमुखी तेल 41 रुपये और वनस्पति 163 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। पाम ऑयल भी 89 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में भी नरमी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 110 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल 37 रुपये और मसूर दाल 60 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मूंग दाल की कीमत में 45 रुपये और उड़द दाल में 41 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में भी मंदी रही। गुड़ की औसत कीमत 52 रुपये प्रति क्विंटल और चीनी की 35 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

