भोपाल: छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की मौत के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक बलोरिया ने सरकार और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की कड़ी आलोचना की। बलोरिया ने अपना आक्रोश जताते हुए मीडिया के सामने शुक्ल का फोटो लेकर उस पर कफ सिरप उड़ेलकर विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा सरकार की लापरवाही का नतीजा है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बलोरिया ने कहा कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन जनता के गुस्से और प्रशासन की नाकामी को दिखाता है। कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता और न्याय दिलाने की मांग की।
