दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं : राहुल

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए कहा है कि सरकार के पास दीया जलाने को पैसा है लेकिन परेशान छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसा नही है।

श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कल इंदौर में एक छात्रा ने उनसे पूछा था कि सरकार के पास दीया जलाने के लिए पैसा है, तो उनके हॉस्टल के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि गांव से पढ़ने शहर आने वाली छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने के कारण पीजी में रहना पड़ता है और सुरक्षित रहने में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि हर महीने किराये की चिंता और बेघर होने के डर के बीच छात्राओं को पढ़ाई करनी पड़ती है तथा कई लड़कियां रहने की जगह नहीं होने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। उन्होंने आवास भत्ते को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह महंगाई के साथ नहीं बढ़ता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

.....

Next Post

गंदगी करने और अमानक पॉलीथीन बेचने वालों पर चला नगर निगम का डंडा, वसूला जुर्माना

Sun Sep 20 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम इन दिनों ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध वसूली अभियान चला रहा है जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, नगर निगम की टीमों ने इसी क्रम में अमानक पॉलीथीन /प्लाटिक बेचने वालों और सड़क पर गन्दगी करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की निगम कमिश्नर अभिषेक […]

You May Like