समयसार कलश विधान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जगत कल्याण की कामना के साथ चढ़ाए अर्घ्य

भोपाल। राजधानी के जैन मंदिर रोड स्थित मदनलाल जयंतीबाई धर्मशाला में श्री सीमंधर जिनालय के वार्षिक उत्सव के तहत आयोजित 6 दिवसीय श्री समयसार कलश विधान में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने जगत कल्याण की भावना के साथ अष्टद्रव्य से अर्घ्य समर्पित किए।

ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज के पंडित शुभम शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि राग-द्वेष और संकल्प-विकल्प का त्याग कर आत्मा की शरण में जाने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। आयोजन के दौरान भव्य मंडल पर मंत्रोच्चार के साथ मंगल कलश स्थापना की गई। प्रतिष्ठाचार्य पं. सुनील धवल ने कहा कि सच्चे भावों से की गई परमात्मा की आराधना आत्मा को परमात्मा बनने की दिशा में ले जाती है। 28 जून को श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

 

Next Post

नशा मुक्त समाज के लिए आगे आएंगे नव आरक्षक

Sun Jun 28 , 2026
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला में छठे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर नव आरक्षकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। […]

You May Like