5 साल बाद मिला बिछड़ा बेटा : सिंगोली पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल परिवार से मिलाया

नीमच। पांच साल से लापता युवक को तलाश कर सिंगोली पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। थाना सिंगोली पुलिस ने वर्ष 2021 से गुमशुदा चल रहे व्यक्ति को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2021 को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा डांगर निवासी 35 वर्षीय जगदीश (पिता माधु भील) बिना बताए घर से कहीं चला गया है। इस संबंध में थाना सिंगोली में गुमशुदगी क्रमांक 22/2021 दर्ज की गई थी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह सिसोदिया व एसडीओपी रोहित राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंगोली जितेंद्र वर्मा एवं उनकी टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे।

सूचना तंत्र और मुखबिर की मदद से टीम को सफलता मिली और गुमशुदा युवक को राजस्थान के हिंडौन सिटी, जिला करौली से दस्तयाब किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के साथ आरक्षक 613 सुनील डिंडोर एवं आरक्षक 413 रिंकू डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां एक परिवार की वर्षों पुरानी पीड़ा समाप्त हुई, वहीं विभाग की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता भी एक बार फिर सामने आई।

Next Post

अप्रैल में होगा चतुर्थ ब्राह्मण विवाह सम्मेलन, जिलों में बनाए अध्यक्ष

Sat Feb 21 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्वालियर में सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया सोमवार 20 अप्रैल को होगा। विवाह समितियो के विस्तार एवं होली मिलन […]

You May Like