
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्वालियर में सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया सोमवार 20 अप्रैल को होगा। विवाह समितियो के विस्तार एवं होली मिलन समारोह सहित विभिन्न आगामी कार्यक्रम को लेकर 7 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रधान कार्यालय पर सभी आजीवन सदस्य सक्रिय सदस्य पदाधिकारी की साधारण सभा का आयोजन किया गया है जिसमें विवाह समिति का गठन किया जाएगा।
सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा डबल बेड, अलमारी, सोफा सेट, गद्दे, कूलर , ड्रेसिंग टेबल, गैस चूल्हा, चांदी के बिछिए, पायल, चांदी का मंगलसूत्र, सूटकेस, दरबाजे के बर्तन, सिंगार पेटी, लहंगा चुनरी, सफारी सूट, साड़ियां, बेड शीट आदि घरेलू गृहस्थी सामान वैवाहिक जोड़ों को भेंट किया जाएगा।
ग्वालियर में चतुर्थ निशुल्क ब्राह्मण शास्त्रोक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नरेंद्र शर्मा, शिवपुरी में पुरुषोत्तम कांत शर्मा, गुना में राधेश्याम शर्मा एवं दतिया में नरेंद्र कुमार शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। विस्तार एवं कार्यक्रम को अंतिम रूप देने 7 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर बैठक होगी। यह जानकारी सकल ब्राह्मण महासमिति, ग्वालियर केमीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित एवं राजू पंडित ने दी।
