रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में भाषा संवाद और विविध कार्यक्रम

अमेरिका और न्यूयॉर्क में रह रहे लोग हुए शामिल

भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आयोजित भाषा संवाद और विविध कार्यक्रमों में रचनात्मक भागीदारी हुई. न्यू जर्सी (अमेरिका) स्थित युवा हिंदी संस्थान और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के संयुक्त प्रयास से 20 सदस्यीय दल ने सहभागिता की. विकसित फुलब्राइट- हेस जीपीए हिंदी पाठ्यक्रम निर्माण परियोजना के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

आरएनटीयू के कुलाधिपति और विश्व रंग के निदेशक संतोष चौबे ने इस दौरान कहा कि राष्ट्र प्रेम, मातृभाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति गहरी आस्था के कारण विदेशों में प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने वैश्विक स्तर पर न सिर्फ हिंदी को बचाए रखा है, वरन उसके विस्तार की नई संभावनाओं को जन्म दिया है। हेस जीपीए परियोजना के कार्यक्रम निदेशक अशोक ओझा ने कहा कि युवा हिंदी संस्थान और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी फुलब्राइट परियोजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि अमेरिकी भाषा शिक्षकों और वहाँ शिक्षक-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का औपचारिक ज्ञान प्राप्त हो, ताकि वे अमेरिका लौटकर उन सांस्कृतिक विषयों पर हिंदी में उत्कृष्ट पाठ्यक्रम तैयार कर सकें। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में हिंदी की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफ़ेसर गैब्रिएला निक इलेवा ने भारत की लोक संस्कृति में कहानी के विविध आयाम और ऐतिहासिक स्थापत्य स्थलों में मूर्ति कला द्वारा प्रस्तुत कहानियाँ पर विचार प्रस्तुत किये।
अमेरिका की रचनााओं का लोकार्पण
इस अवसर पर विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड-2025 के पोस्टर का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केन्द्र द्वारा तैयार एवं आईसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित ‘अमेरिका की चयनित रचनाएँ’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ. कार्यक्रम का संयोजन- संचालन अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र के निदेशक डॉक्टर जवाहर कर्णावट ने किया। बता दें कि अध्ययन दल में अमेरिका के ग्यारह विश्वविद्यालयों के हिंदी विशेषज्ञों, प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया.

Next Post

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

Fri Mar 14 , 2025
बीआईएसटी के स्वयंसेवकों जागरूकता अभियान भोपाल : बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. इंस्टीट्यूट्स के राष्ट्रीय सेवा योजना बंसल इकाई ने ग्राम कलखेड़ा में आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य, जन स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर सफाई की. इस मौके पर […]

You May Like