सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

बीआईएसटी के स्वयंसेवकों जागरूकता अभियान

भोपाल : बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. इंस्टीट्यूट्स के राष्ट्रीय सेवा योजना बंसल इकाई ने ग्राम कलखेड़ा में आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य, जन स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर सफाई की. इस मौके पर स्वच्छता और साइबर सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता रैली की गई. नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ खेल-कूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया.

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर पार्थ बंसल, संयुक्त सचिव डॉ. संजय जैन, निदेशक डॉ. वी. के. द्विवेदी, डॉ. दामोदर तिवारी ने भी स्वयंसेवकों ने शिविर का दौरा कर सभी की सराहना की. इस दौरान ग्राम के 30 से अधिक ग्रामीणों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में मृत्युंजय सिंह, रिंकी शाह, हरीश सिंह सहित सभी स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा। सात दिवसीय शिविर ने ग्रामवासियों को जागरूक करने में भी एक मिसाल कायम की जा रही है

Next Post

ज्योतिर्लिंग तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पवित्र नर्मदाजी के तट होलिका दहन हुआ

Fri Mar 14 , 2025
ओंकारेश्वर:प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जो नर्मदा जी के पवित्र तट पर स्थित है होलिका दहन सोहाद्रता के साथ मनाया।ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर ट्रस्ट की ओर से विद्वान पंडित द्वारा होलिका की पूजन आरती की गई और दहन किया गया. इसके पूर्व गोबर से बनी बिलुकड़ी ढाल […]

You May Like